फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People of two communities face to face to break the wall of the cemetery built by encroaching on the drain

नाले पर अतिक्रमण कर बनाई कब्रिस्तान की दीवार तोड़ने को लेकर आमने-सामने दो समुदाय के लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
People of two communities face to face to break the wall of the cemetery built by encroaching on the drain
गजरौला। नाले पर अतिक्रमण कर बनाई गई कब्रिस्तान की दीवार तोड़ने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह हालात संभाले। दोनों समुदाय के कई लोगों को पुलिस ने थाने बुलाया। थाने में दोनों समुदाय के लोगों ने मामला रफा दफा किया। पुलिस ने राजस्व विभाग टीम द्वारा नापतौल कराने के बाद ही आगे कदम उठाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव नगलिया मेव का है। यहां पर एक इंटर कॉलेज के निकट ही कब्रिस्तान है। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह संबंधित समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान की दीवार का निर्माण कर लिया। उन पर आरोप है कि निर्माण के दौरान इंटर कॉलेज के निकट बने नाला पर भी अतिक्रमण कर लिया। जिसकी जानकारी होने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए दीवार को तोड़ दिया। इस बात पर दोनों समुदाय के लोग कहासुनी के बाद आमने-सामने आ गए। इधर इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे। यहां बिगड़ रहे हालात संभाले। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। दोनों पक्ष के लोगों को थाने बुलाया। दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में मामला रफा दफा किया। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि दोनों समुदाय के लोग अपने आप ही मामला रफा दफा करके आए थे। यहां लिखकर दे गए हैं कि राजस्व विभाग से नापतौल के बाद आगे कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed