{"_id":"67954afdec0d6a7c760a6e94","slug":"people-occupying-the-pond-shot-the-village-head-his-condition-is-critical-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-133158-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तालाब पर कब्जा कर रहे लोगों ने ग्राम प्रधान को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तालाब पर कब्जा कर रहे लोगों ने ग्राम प्रधान को मारी गोली, हालत नाजुक
Sun, 26 Jan 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
तालाब की जमीन पर अतिक्रमण देखने पहुंचे इब्राहिमपुर के ग्राम प्रधान अत्यंत कुमार को कब्जाधारियों ने गोली मार दी। आरोपियों ने ग्राम प्रधान और उनके साथी गजेंद्र को लाठी-डंडों से भी पीटा। गजेंद्र ने भागकर जान बचाई। वहीं, घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। परिजनों ने घायल ग्राम प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तालाब की जमीन पर कब्जा करने वाले दो सगे भाई समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
यह घटना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में हुई। जीरखी गांव निवासी अत्यंत कुमार ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर के प्रधान हैं। इब्राहिमपुर आबाद में गाटा संख्या 130 की करीब छह बीघा जमीन तालाब की है। आरोप है कि इस जमीन पर इब्राहिमपुर निवासी विनोद, विदेश व कोशिंदर और लेखराज ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। ग्राम प्रधान अत्यंत ने तालाब की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए पहल की। शुक्रवार शाम पांच बजे ग्राम प्रधान पतजिया गांव निवासी गजेंद्र सिंह के साथ बाइक से तालाब की जमीन को देखने पहुंचे थे। तभी, यहां पहले से मौजूद विनोद, विदेश, कोशिंदर व लेखराज ने ग्राम प्रधान अत्यंत कुमार व गजेंद्र सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
आरोपियों ने दोनों के मोबाइल छीन कर तोड़ दिए। जान से करने के नीयत से पीटा। गजेंद्र सिंह किसी तरह भागकर जान बचाई और किसी अनजान व्यक्ति के फोन से घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपियों ने ग्राम प्रधान को गोली मार दी। सीने में दाईं ओर गोली लगने से ग्राम प्रधान लहूलुहान होकर गिर पड़े। कुछ देर में उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस और परिजनों ने घायल अत्यंत कुमार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल, अत्यंत कुमार का मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में ग्राम प्रधान के भाई राजकुमार की तहरीर पर दो सगे भाई विनोद, विदेश, कोशिंदर और लेखराज के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शनिवार को हटाया जाना था तालाब की जमीन से अतिक्रमण
घायल ग्राम प्रधान अत्यंत कुमार के भाई राजकुमार ने बताया कि सरकार और अधिकारियों के निर्देशानुसार तालाब की जमीन से कब्जा हटाने की पहल की थी। शनिवार को तालाब की जमीन से कब्जा हटाना था, इसलिए पहले दिन शुक्रवार को ग्राम प्रधान अत्यंत कुमार अपने साथी गजेंद्र सिंह के साथ तालाब की जमीन को देखने गए थे। लेकिन, यहां कब्जाधारी विनोद, विदेश, कोशिंदर व लेखराज ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इन लोगों से पहले भी कई बार तालाब की जमीन से कब्जा हटाने के लिए कहा जा चुका था।