फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   people come with abdi

मौलाना आब्दी के पक्ष में उतरे शिया समाज के लोग

Mon, 05 Sep 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 05 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
people come with abdi
बांदा में नवाबी जामा मजिस्द का मुख्य गेट। रमजान के लिए इसे रंगरोगन से संवारा गया है। - फोटो : अमर उजाला
 शिया समाज के लोग विज्ञान एवं प्राद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी के समर्थन में उतर आए हैं। औलेमा की हिमायत में एक जलसे  का आयोजन बड़ा इमामबाड़ा मोहल्ला दानिशमंदान में किया गया।
विज्ञापन


जलसे की अध्यक्षता  इमामे जुमा मुरादाबाद मौलाना सैयद शहवार हुसैन नकवी ने की। इस दौरान इमामे जुमा मुरादाबाद मौलाना शहवार हुसैन नकवी ने कहा कि  इंसान को कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे इंसानियत शर्मिंदा हो। गंदे काम करके पैसा कमाने के बाद यदि कोई व्यक्ति उस पैसे को मजहबी कामों में खर्च करें तो उसका कोई फायदा नहीं,  बल्कि उसके सिर गुनाहों का बोझ ही आएगा।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रकरण में साजिशन मौलाना जावेद आब्दी और मौलाना आगा स्वालेह का नाम  घसीटा गया है। कोई भी धर्मगुरु जब किसी कार्यक्रम में शिरकत करता है तो बहुत सारे  लोग उसके साथ फोटो खिंचवाते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि किसी व्यक्ति विशेष  के गलत कामों में उसका भी हिस्सा है। मौलाना जावेद आब्दी व इरानी मौलाना बहुत ही साफ सुथरी छवि के लोग हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना सैयद कौसर मुजतबा कहा कि धर्म का चोगा पहन कर यदि कोई व्यक्ति गलत  काम में लगा है तो इसका जिम्मेदार वह खुद है न कि अन्य लोग। जलसे का संचालन डा. चंदन नकवी ने किया। इसमें डा.  लाडले रहवर, वकारउल हसनैन खां,  वली हैदर एड., अफजाल नकवी,  हादी रजा, दिलनवाज रजा, शहजाद एड., लियाकत अमरोहवी, मोहसिन  रजा, नईम रजा  सहित काफी  तादात में लोगों ने शिरकत की।   अंत  में जलसे  के  संयोजक वली हैदर ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed