फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People are forced to live in darkness for five days

Amroha News: पांच दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं ढबारसी के लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
People are forced to live in darkness for five days
ढबारसी (अमरोहा)।
विज्ञापन

बिजलीघर से जुड़े कस्बा ढबारसी के 100 केवीए के दो ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों को लगातार चार दिन से बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता मौजूद न रहने की वजह से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

बीते दिनों भारी बरसात की वजह से ढबारसी बिजलीघर से जुड़े तीन दर्जन गांवों में 24 घंटे आपूर्ति ठप रही। बृहस्पतिवार को उझारी बिजलीघर से आ रही हाइटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया। जिसकी वजह से ग्रामीणों को आपूर्ति नहीं मिल सकी। शुक्रवार की रात को जब बिजली आई तो ढबारसी गांव में ज्यारत के निकट रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर दोबारा फुंक गया। जुलाई माह में इसी स्थान पर 20 दिन में 7 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। जबकि पुलिस चौकी के निकट रखा 100 केवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर फुंक गया। दो ट्रांसफार्मर के फुंकने से आधे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता विजय से ढबारसी बिजलीघर की समस्याओं का समाधान कराने तथा विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। मांग करने वाले ग्रामीणों में जयप्रकाश बंसल, नवीन चतुर्वेदी, अंकित सागर,अमन गोयल, नितिन गुप्ता, राजेश शर्मा,पवन गुप्ता,अशोक कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed