{"_id":"67685d5afb7147c67d032e04","slug":"people-are-falling-ill-due-to-fluctuations-in-temperature-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-131278-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तापमान में उतार-चढ़ाव से बीमार बीमार पड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तापमान में उतार-चढ़ाव से बीमार बीमार पड़ रहे लोग
Mon, 23 Dec 2024 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
एक तरफ सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो दोपहर में तेज धूप निकल रही है। रात व दिन के तापमान में अंतर महसूस किया जा रहा है। ऐसे में लोग लापरवाही बरत रहे हैं और बीमार पड़ रहे हैं। इन दिनों लोग खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल के साथ निजी चिकित्सकों के पास भी ठंड से पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं।
पिछले दिनों शीतलहर चलने के साथ न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन उसके बाद अचानक से मौसम में कुछ परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सुबह शाम अच्छी खासी ठंड पड़ रही है तो दोपहर में मौसम में कुछ बदला-बदला सा है। तेज धूप के बीच कम ठंड महसूस हो रही है। ऐसे में वह कभी गर्म पानी पीते है तो कभी ठंडा, ठंड लगने पर सर्दियों के कपड़े पहनते तो गर्मी लगते ही एकदम से उतार देते है। इन सब कारणों से खांसी-खराश, गले में सूजन और दर्द की परेशानी बढ़ रही है। सर्दी लगने से बच्चों के टॉन्सिल फूलने से दर्द कर रहे हैं। अस्पताल में इस तरह के मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि सर्दी का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ऐसे में लापरवाही बरतने पर लोग सर्दी, जुकाम व खांसी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।