फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Paxfed is responsible for building a stadium in cricketer Shami's village

Amroha News: क्रिकेटर शमी के गांव में स्टेडियम निर्माण की जिम्मेदारी पैक्सफेड के हवाले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Paxfed is responsible for building a stadium in cricketer Shami's village
अमरोहा। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में स्टेडियम बनाए जाने की कवायद चल रही है। शासन ने स्टेडियम निर्माण के लिए संस्था भी नामित कर दी है। हालांकि, युवा कल्याण विभाग अभी भी जमीन के हस्तांतरित होने का इंतजार कर रहा है। स्टेडियम के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (पैक्सफेड) को दी गई है। राजस्व विभाग की ओर से जमीन हस्तांतरण को हरी झंडी मिलने के बाद ही स्टेडियम निर्माण शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विश्वकप 2023 में मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद अमरोहा जिला प्रशासन ने उनके गांव में ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम बनाए जाने की घोषणा की थी। गांव में 1.092 हेक्टेयर जमीन का चिह्नीकरण भी कर लिया गया। उक्त जमीन राजस्व अभिलेखों में श्रेणी चार क के सीलिंग भूमि और बंजर के रूप में दर्ज है। जिसको राजस्व विभाग से युवा कल्याण विभाग में हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इसको लेकर शासन से पत्राचार भी किया गया। अब शासन ने स्टेडियम के निर्माण के लिए पैक्सफेड को जिम्मेदारी दी है। हालांकि, युवा कल्याण विभाग अभी भी जमीन को विभाग में हस्तांतरित होने का इंतजार कर रहा है। जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि शासन से विभाग को स्टेडियम निर्माण के लिए बजट मिल चुका है। जमीन की हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पांच करोड़ रुपये आएगी लागत
ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण पांच करोड़ रुपये की लागत से होगा। स्टेडियम में 200 मीटर का रनिंग ट्रैक और एक बहुद्देश्यीय हॉल का निर्माण कराया जाएगा। जिससे गांव और आसपास के युवाओं को खेल के लिए सड़कों पर दौड़ नहीं लगानी होगी। स्टेडियम निर्माण होने के बाद वह यहीं खेल सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। शासन की ओर से स्टेडियम के लिए पांच कराेड़ रुपये का बजट भी जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरों की टीम ने किया जमीन का मुआयना
शासन के पैक्सफेड को कार्यदायी संस्था नामित करने के बाद शनिवार को संस्था के इंजीनियरों, राजस्व व विभागीय टीम ने गांव पहुंचकर जमीन की पैमाइश भी की। पैमाइश में करीब पौन बीघा जमीन कम निकली। जिस पर टीम ने सीडीओ को इससे अवगत भी कराया। टीम में पैक्सफेड के इंजीनियर आशीष कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार आदि शामिल रहे थे।

- मोहम्मद शमी के गांव में स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इसके निर्माण के लिए बजट भी विभाग को देने के बाद पैक्सफेड को कार्यदायी संस्था नामित किया है। जमीन को हस्तांतरित कराने के लिए प्रक्रिया तेज कराई जाएगी। वहीं जमीन को पूरा करने के लिए राजस्व विभाग से बात की गई है। - अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article