फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Patients of cough, cold and fever are increasing due to change in weather

Amroha News: मौसम में हुए बदलाव से बढ़ रहे खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Patients of cough, cold and fever are increasing due to change in weather
अमरोहा। मौसम में हुए बदलाव से खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 1087 मरीज ओपीडी में देखे गए।
विज्ञापन

लगातार कई दिन गर्मी पढ़ने के बाद शनिवार को अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम में बदलाव हो गया। तेज गर्मी के बाद सुबह-शाम सर्दी का अहसास हो गया। एसी, कूलर फिर से बंद करने पड़ गए। केवल पंखे से ही काम चल रहा है। सर्द हुए मौसम के चलते बच्चों से लेकर वृद्धों तक को सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश लोग नजले के शिकार हैं जिससे बुखार की समस्या से जूझना पड़ रहा है। निजी चिकित्सकों से लेकर जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की तादात बढ़ गई है। सोमवार को जिला अस्पताल में करीब 1087 मरीज देखे गए। इनमें अधिकांश बुखार, नजले व खासी के मरीज हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने ठंडे पानी पीने से बचाने का संदेश दिया है और कहा है कि रात के समय पूरे कपड़े पहन कर सोंए। सुबह के समय पंखे की स्पीड कम कर दें। सुबह उठकर गर्म पानी का सेवन करें। अधिक ठंडे पेय पदार्थोंं का सेवन न करें जिससे खासी की समस्या पैदा हो। खासी व बुखार कम न होने पर तत्काल होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed