{"_id":"58542e504f1c1b896064b908","slug":"passbook-thrown-at-cashier","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशियर पर पासबुक फेंकी तो काम किया ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशियर पर पासबुक फेंकी तो काम किया ठप
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
नोट की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया में एसबीआई की शाखा के बाहर तीन घंटे से लाइन में खड़ा सीनियर सिटीजन बेचैन हो गया। इस कदर गुस्साया कि अपनी पासबुक कैशियर के मुंह पर फेंककर मार दी। इससे कर्मचारियों में हंगामा खड़ा हो गया।
बुजुर्ग की हरकत पर भड़के कर्मियों ने डेढ़ घंटा तक कोई काम नहीं किया। उपभोक्ता बाहर खड़े होकर चीखते चिल्लाते रहे। बाद में मैैनेजर ने उनको समझा बुझाकर शांत किया और लेनदेन का कार्य चालू कराया।
यह घटना कस्बे में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घटित हुई। रुपये निकालने व जमा करने वाले उपभोक्ताओं की दूर तक लाइन लगे हुए थी। सुबह से एक बुजुर्ग उसमें लगा खड़ा था।
विज्ञापन
घंटों लाइन में लगे हुए हो गए, मगर उसका नंबर नहीं आ रहा था। जैसे वह पास में आया वैसे ही गुस्सा बैंक कैशियर पर फूट पड़ा। रुपये लेने की बजाय उसने गुस्से में कैशियर के मुंह पर पासबुक फेंककर मार दी। नजारा देखते ही अन्य कर्मचारियों के होश उड़ गए।
घटना के बाद एकजुट हुए कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया। मैनेजर पर ही तरह-तरह के आरोप लगाने लगे। डेढ़ घंटे तक जब कोई लेनदेन नहीं हुआ तो बाहर खड़े उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर मैनेजर ने स्टाफ को समझा-बुझाकर शांत किया। व्यवस्था को संभालते हुए स्टाफ से कार्य प्रारंभ कराया। इसके बाद ही उपभोक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ।