फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   paper of up board will distributed today

परीक्षा के दौरान 30 बच्चों पर तैनात रहेंगे दो शिक्षक, स्कूलों में प्रवेश पत्रों का वितरण आज से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
paper of up board will distributed today
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए जनपद में दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। स्कूलों में बच्चों के प्रवेशपत्र पहुंच गए हैं। सोमवार से उनका वितरण किया जाएगा। वहीं, परीक्षा के दौरान 30 बच्चों पर दो शिक्षक तैनात किए गए हैं। स्कूलों में रोल नंबर के आधार पर सीटिंग प्लान तैयार करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल में 27300 परीक्षार्थी, इंटर में 25052 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जनपद में 76 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन पहले ही किया जा चुका है। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश चिकारा ने बताया कि रविवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर 24, 25 और 26 मार्च को होने वाले पेपर के प्रश्नपत्रों सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्र और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही परीक्षा के दौरान एक कक्ष में 30 छात्र पर दो परीक्षकों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में 339 स्कूल हैं। सभी कॉलेजों में प्रवेशपत्र पहुंच गए हैं। सोमवार से छात्र-छात्राएं अपने स्कूलों पर प्रवेश पत्र ले सकते हैं। वहीं, जनपद में दो कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इसमें एक कंट्रोल रूम डीआईओएस कार्यालय और दूसरा राजकीय इंटर कॉलेज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed