{"_id":"6a18a31c5a3dfecf38077043","slug":"panchayat-utsav-bhawan-will-be-constructed-at-gajsthal-at-a-cost-of-rs-141-crore-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-164719-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजस्थल में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से पंचायत उत्सव भवन का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजस्थल में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से पंचायत उत्सव भवन का होगा निर्माण
Fri, 29 May 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 29 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद के गजस्थल गांव में पंचायत स्तर पर महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत होने जा रही है। यहां करीब एक करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक सुलभ और किफायती विकल्प उपलब्ध होगा।
सरकार की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जा रहा है। अभी दो दिन पहले तिगरी ग्राम पंचायत में भी शिलान्यास किया गया है।
अब नौगावां तहसील की ग्राम पंचायत गजस्थल में भी पंचायत उत्सव भवन का निमार्ण कराया जाएगा। इससे लोगो को काफी राहत मिलेगी। अभी तक महंगे मैरिज हॉल के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस भवन के तैयार होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले तिगरी में भी ऐसा भवन बनाया गया था और अब गजस्थल में दूसरा निर्माण किया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इस भवन के निर्माण पर एक करोड़ 41 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके बनने से गरीब लोगों को अपने वैवाहिक कार्यक्रम समेत दूसरे कार्यक्रमों के आयोजन में राहत मिलेगी। संवाद