फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Panchayat Utsav Bhavans will be built in every assembly constituency.

Amroha News: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Utsav Bhavans will be built in every assembly constituency.
अमरोहा। हर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन बनाए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सस्ते और सुविधाजनक वैवाहिक आयोजन स्थल उपलब्ध कराने के लिए जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन बनाए जाएंगे। पंचायतीराज विभाग की ओर से इसके लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। धनौरा विधानसभा क्षेत्र के तिगरी में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण चल रहा है, जबकि नौगावां सादात क्षेत्र के गजस्थल में भवन निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस पर करीब 1.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

पंचायत उत्सव भवन बनने से गरीब लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में भी जगह चिह्नित कर ली गई है। अमरोहा विधानसभा क्षेत्र में जमीन की तलाश की जा रही है। भवन बनने से गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को बैंक्वेट हॉल के मुकाबले कम खर्च में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा मिलेगी। सरकार की मंशा है कि इससे गरीब लोगों को फायदा मिलेगा। गजस्थल में भी बहुत जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि एक तिगरी में इसका निर्माण चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed