{"_id":"581ce31e4f1c1b903b435b39","slug":"panchayat-have-done-marrige-girl-and-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने युगल का कराया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत ने युगल का कराया विवाह
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
f
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मान के लिए कत्ल ‘ऑनर कीलिंग ’ के लिए बदनाम क्षेत्र में एक नया मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक ही जाति के प्रेमीयुगल को आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद अगले दिन बैठी पंचायत ने दोनों के हक में फैसला सुनाया। बाद में दोनों की शादी करा दी गई। पंचायत की ओर से प्रेमीयुगल की शादी कराए जाने की बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग करीब एक साल से पड़ोसी गांव के युवक से चल रहा था। दोनों के प्रेमप्रसंग की बातें आम हो चुकी थीं। युवती ने प्रेमी के साथ शादी करने की बात घरवालों की थी, लेकिन घरवालों ने बात नहीं मानी। दोनों एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन कुछ रिश्तेदारों ने विवाह में अड़चन लगा दी थी।
कुछ दिन पहले युवती का किसी दूसरे गांव में रिश्ता भी तय किया गया था। उधर, युवक का भी उसके घरवालों ने रिश्ता तय कर दिया था। प्रेमीयुगल की शादी अलग-अलग जगह तय होने से वे परेशान थे। बताया जाता है कि बीस दिन बाद ही युवती की बारात आनी थी। इधर, बृहस्पतिवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया।
विज्ञापन
यहां दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया गया। पहले तो युवती के परिजनों ने युवक को पकड़कर बैठा लिया और उसके घरवालों को जानकारी दी। बाद में शुक्रवार को गांव में पंचायत बैठ गई। पंचों ने दोनों की शीघ्र ही शादी कराने का फरमान सुना दिया। इसके बाद धूमधाम से दोनों की शादी करा दी गई।