फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Panchayat elections: 213 Gram Panchayat unreserved and 102 unreserved women seats in the district

पंचायत चुनाव: जिले में 213 ग्राम पंचायत अनारक्षित और 102 अनारक्षित महिला सीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 213 Gram Panchayat unreserved and 102 unreserved women seats in the district
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी करने को लेकर अधिकारी देर रात तक माथापच्ची करते रहे। आरक्षण की सूची जारी होते ही दावेदारों ने चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। जिले में कुल 597 ग्राम पंचायतों में से 213 अनारक्षित सीट, 102 अनारक्षित महिला, 107 पिछड़ा वर्ग, 56 पिछड़ा वर्ग महिला, 77 अनुसूचित जाति और 42 अनुसूचित जाति महिला सीट हैं। हालांकि देर रात तक भी ब्लाक कार्यालयों पर आरक्षण की सूची चस्पा नहीं होने से दावेदारों को निराशा हुई। पूरा दिन एक दूसरे से फोन पर एवं अपने जानकार अधिकारियों से अपने अपने गांव की सीट की स्थिति के बारे में जानने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन

शासन द्वारा पंचायतों के आरक्षण का काम पूरा कर लिया है। पिछले दो दिन से आरक्षण की अंतरिम सूची प्रकाशित किए जाने की तैयारी चल रही थी। सोमवार को माना जा रहा था कि मंगलवार दोपहर में पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी हो जाएगी और शाम 4 बजे से पहले ब्लॉक कार्यालय पर चस्पा कर दी जाएगी। इसको लेकर दावेदारों में बेचैनी बढ़ गई। गांव में चौपालों पर दावेदारों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ द्वारा यह जानने की कोशिश दिनभर की जाती रही कि उनके गांव एवं वार्ड की आरक्षण सीट की क्या स्थिति है। दावेदार, अधिकारी एवं मिलने वालों से फोन पर आरक्षण सूची के बारे में जानने की कोशिश करते रहे। इसके अलावा अधिकांश लोग अपने-अपने ब्लॉक कार्यालय पर शाम को पहुंचे लेकिन सूची चस्पा नहीं होने से काफी निराश हुए। उधर देर रात तक आरक्षण सूची जारी होते ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अनंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद दावे आपत्तियां मांगे जाएंगे। आपत्तियां सीधे शासन को भी भेजी जा सकती हैं। इसके बाद आरक्षण की एक और सूची जारी की जाएगी। यह दावे आपत्तियों की सुनवाई के बाद जारी होगी। इसको लेकर दावेदारों में हलचल तेज है।
विज्ञापन

जोया ब्लाक में 136 ग्राम पंचायत है इनमें 48 अनारक्षित, 25 अनारक्षित महिला, 24 पिछड़ा वर्ग, 12 पिछड़ा वर्ग महिला, 18 अनुसूचित जाति और 9 अनुसूचित जाति महिला की सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा ब्लाक की कुल 114 ग्राम पंचायतों में 44 अनारक्षित, 20 अनारक्षित महिला, 20 पिछड़ा वर्ग, 11 पिछड़ा वर्ग महिला, 12 अनुसूचित जाति और 7 अनुसूचित जाति महिला की सीट हैं।
धनौरा ब्लॉक की 89 ग्राम पंचायतों में 30 अनारक्षित, 14 अनारक्षित महिला, 16 पिछड़ा वर्ग, 9 पिछड़ा वर्ग महिला, 13 अनुसूचित जाति, 7 अनुसूचित जाति महिला की सीट हैं।
गजरौला ब्लॉक की 84 ग्राम पंचायतों में 30 अनारक्षित, 14 अनारक्षित महिला,15 पिछड़ा वर्ग, 8 पिछड़ा वर्ग महिला, 11 अनुसूचित जाति और 6 अनुसूचित जाति महिला की सीट हैं।
हसनपुर ब्लॉक की 87 ग्राम पंचायतों में 32 अनारक्षित, 15 अनारक्षित महिला, 16 पिछड़ा वर्ग, 8 पिछड़ा वर्ग महिला, 10 अनुसूचित जाति और 6 अनुसूचित जाति महिला की सीट हैं।

गंगेश्वरी ब्लॉक की 87 ग्राम पंचायतों में 29 अनारक्षित, 14 अनारक्षित महिला, 16 पिछड़ा वर्ग, 8 पिछड़ा वर्ग महिला,13 अनुसूचित जाति और 7 अनुसूचित जाति महिला की सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed