फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   panchayat election

ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य के आरक्षण पर आपत्ति का मौका आज00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रस्तावित आरक्षण पर आपत्ति का मौका आठ मार्च है। ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के वार्डों के आरक्षण पर शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, डीपीआरओ कार्यालय के अलावा बीडीओ के कार्यालयों में आपत्ति ली जाएगी। इसके बाद नौ मार्च को आपत्तियों का एकत्रीकरण किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा 10 से 12 मार्च तक परीक्षण, निस्तारण और अंतिम रूप से तैयार किया जाएगा। डीएम की ओर से 13 से 14 मार्च तक आरक्षण का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के वार्डों के आरक्षण का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। आठ मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका है। प्रस्तावित आरक्षण से असंतुष्ट व्यक्ति आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। लोगों की सहूलियत के लिए बीडीओ और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के कार्यालय में भी आपत्ति लिए जा रहे हैं। आठ मार्च को शाम पांच बजे तक आपत्ति जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नौ मार्च को विभिन्न कार्यालयों के सभी आपत्तियों को डीपीआरओ कार्यालय में एकत्र किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 से 12 मार्च तक आपत्तियों का परीक्षण, निस्तारण और अंतिम रुप से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed