फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   panchayat by election

मतदान स्थलों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, सात बजे से पड़ेंगे वोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
panchayat by election
अमरोहा। प्रधान पद के चार और 177 ग्राम पंचायत सदस्यों पद पर उप चुनाव के लिए शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। दोपहर बाद कार्मिक अपने मतदेय स्थल पर पहुंच गए। देर रात तक कार्मिकों ने अपनी वोटिंग संबंधित प्रक्रिया पूर्ण की। पांच ब्लाक क्षेत्राें के 78 मतदेय स्थलों पर 24,377 मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए जिले को पांच जोन और दस सेक्टरों में बांटा गया है। आज सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे। सुरक्षा के लिहाज से मतदान केंद्र पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दूसरे चरण में हुआ था। 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। कुल 597 ग्राम पंचायतों, 683 क्षेत्र पंचायतों, 27 जिला पंचायत सदस्यों और 7271 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना था। लेकिन 4702 ग्राम पंचायत सदस्यों का ही चुनाव हो सका था। ग्राम पंचायतों पर कुल 2570 सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे। जबकि मतगणना से पहले अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत फूलपुर अदलपुर, गजरौला ब्लाक की रहदरा, गंगेश्वरी ब्लाक की खनौरा और हसनपुर ब्लाक क्षेत्र की दमगढ़ी के ग्राम प्रधानों की मौत हो गई थी। जबकि मतगणना के दौरान चारों प्रत्याशी विजयी घोषित हो गए थे। जबकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान अधिकतर ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।
विज्ञापन

जिले में अब कुल चार ग्राम पंचायत और 177 सदस्य पद पर चुनाव होना है। इसके लिए कुल 78 बूथ बनाए गए हैं। शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टी रवाना हुई, जो दोपहर तक अपने मतदान स्थलों पर पहुंच गईं। शनिवार (आज) सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। पांचों ब्लाकक्षेत्रों में सभी बूथों पर करीब 24,377 मतदाता वोट डालेंगे। वोटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। वहीं एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान स्थलों पर सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। हथियारों से लैस पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जबकि संबंधित थाना पुलिस लगातार भ्रमण पर रहेगी। सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed