{"_id":"680e80c6d6ac283929043e27","slug":"pahalgam-attack-1500-people-canceled-their-kashmir-trip-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138843-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलगाम हमला : 1500 लोगों ने रद्द की कश्मीर यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम हमला : 1500 लोगों ने रद्द की कश्मीर यात्रा
Mon, 28 Apr 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पहलगाम आतंकी हमले का कश्मीर यात्रा पर भी असर देखने को मिला है। पर्यटकों की निर्मम हत्या के बाद जिले में करीब 1500 लोगों ने कश्मीर यात्रा रद्द कर दी है। लगभग 160 रेल टिकट भी कैंसिल हुए हैं। अमरनाथ यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं का उत्साह भी घटा है। हसनपुर व सैदनगली समेत जिलेभर के कई जत्थों के कदम भी ठिठक गए हैं।
पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद कश्मीर जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक घबरा गए हैं। हर साल जिलेभर से सैकड़ों लोग पहलगाम के साथ श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा करते हैं। कई परिवारों ने मई और जून की गर्मी की छुट्टियों में परिवार संग पहलगाम जाने की योजना बनाई थी। लेकिन, आतंकी हमले के बाद लोग सहम गए है। इसके बाद लोगों ने कश्मीरी जाने का प्लान रद्द कर दिया है।
ट्रैवल एजेंसी संचालक अनिल कुमार जग्गा ने बताया कि उनके पास 30 लोगों ने बुकिंग कराई थी। लेकिन, हमले के बाद सभी ने यात्रा रद्द कर दी है। जिलेभर की बात करें तो करीब 1500 लोगों ने कश्मीर यात्रा रद्द की है। लोगों का कहना है कि अब कश्मीर नहीं लेह, लद्दाख और अन्य धार्मिक स्थलों पर जाएंगे। ट्रैवल एजेंसी संचालक शुभम नारायण ने बताया कि उनके पास करीब 40 लोगों की बुकिंग थी। इसकी पेमेंट भी लगभग पूरी आ गई थी। लोगों ने एक में से श्रीनगर व पहलगाम में घूमने का पैकेज लिया था। लेकिन, अब रद्द कर दिया है। उन्होंने बुकिंग के रुपये भी वापस नहीं लिए हैं, दूसरी जगह घूमने जाने का प्लान करके बताने की बात कही है।
विज्ञापन
पाक की पाबंदियों का अमरोहा के आम व ढोलक निर्यात पर असर नहीं
अमरोहा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव की स्थिति बनी है। भारत ने पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके साथ राजनयिक संबंध न्यूनतम कर दिए हैं। दोनों देशों में राजनयिक की संख्या 55 से घटकर 30 कर दी है। पाकिस्तान संघ सिंधु जल संधि खत्म कर दी है।
उधर, पाकिस्तान ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। अब पाकिस्तान के कराची व अन्य शहरों के ऊपर से जाने वाली भारतीय फ्लाइटों को रूट बदलकर जाना होगा। यह रास्ता सऊदी अरब और आसपास जाने के लिए छोड़ा पड़ता था। लेकिन, अब उत्तर अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और पश्चिम एशिया जाने वाली हवाई यात्रा लंबे रास्तों से होगी।
इसका असर यात्रियों पर पड़ेगा। हालांकि, अमरोहा के आम व ढोलक के निर्यात पर इसका असर नहीं होगा। यूपी मैंगो एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी ने बताया कि भारत का आम पाकिस्तान निर्यात नहीं होता है। पाकिस्तान के कराची के ऊपर से गुजरने वाली फ्लाइटों का रूट बदलने पर किराया महंगा हो जाएगा। लेकिन, पाकिस्तान की पाबंदियों से आम के निर्यात पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं, लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारत और पाकिस्तान की पाबंदियां के चलते ढोलक निर्यात पर भी कोई असर नहीं है। क्योंकि, ढोलक निर्यात से पाकिस्तान से कोई लेना देना नहीं है। दूसरे देशों में ढोलक व अन्य उपकरण भेजने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
सार्क वीजा पर आईं मां-बेटी लौटीं पाकिस्तान
अमरोहा। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सार्क वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों के रुकने पर पाबंदी लगा रखी है। अमरोहा में भी सार्क वीजा पर पाकिस्तान से मां-बेटी आई हुई थीं। सरकार के फरमान के बाद जिला प्रशासन ने पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या पर नजर दौड़ाई तो पता चला कि कराची सिंध की रहने वाली जोया बतूल और उसकी बेटी फातिमा सैय्यदा शहर के मोहल्ला मजापोता में रहने वाले एक परिवार के घर रुकी हुई थीं। दोनों मां-बेटी 20 अप्रैल को अमरोहा आई थीं। लेकिन, सरकार की पाबंदी के बाद बृहस्पतिवार को ही दोनों वापस पाकिस्तान लौट गईं। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से सार्क वीजा पर मां-बेटी अमरोहा आई हुई थीं। दोनों बृहस्पतिवार को ही वापस पाकिस्तान लौट गई हैं। अब कोई भी पाकिस्तानी नागरिक अमरोहा में नहीं हैं।
पाकिस्तान की दस बेटियां हैं अमरोहा की बहू
पाकिस्तान की दस बेटियां अमरोहा की बहू हैं। किसी की 20 साल पहले शादी हुई है तो किसी की 30 साल पहले। सभी पर दीर्घकालीन वीजा है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिन पाकिस्तान युवतियों की शादी अमरोहा में हुई है व उनपर दीर्घकालीन वीजा है उन्हें रुकने में कोई दिक्कत नहीं है। सरकार ने केवल सार्क वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों के रुकने पर पाबंदी लगाई है।
व्यापारी बोले, अब बद्रीनाथ जाएंगे
हसनपुर। व्यापारी सचिन गुप्ता ने बताया कि वह साथी अमरीश ठाकुर व संजय टाटा के साथ, इस बार अपने परिवारों को भी अमरनाथ यात्रा पर ले जाने वाले थे। लेकिन, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उन्होंने अमरनाथ यात्रा जाने का प्लान रद्द कर दिया है। उन्होंने पहलगाम के मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। अब सचिन गुप्ता और उनके साथी अमरनाथ यात्रा के बजाय बद्रीनाथ जाने की योजना बना रहे हैं।