{"_id":"610d8f208ebc3ebb706b4ee7","slug":"oxygen-plant-start-jpnagar-news-mbd3984012176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट चालू, 666.7 लीटर प्रति मिनट उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट चालू, 666.7 लीटर प्रति मिनट उत्पादन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिला संयुक्त चिकित्सालय ऑक्सीजन प्लांट शुक्रवार को विधि विधान के बीच शुरू हो गया। इसकी उत्पादन क्षमता 666.7 लीटर प्रति मिनट है। एमसीएच विंग और बच्चों के लिए पीडियाट्रिक आईसीयू में मरीजों को ऑक्सीजन मिलेगी। इसके साथ ही प्रतिदिन 133 मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता हो गई है। अब मरीजों को इलाज में सहूलियत मिलेगी।
भाजपा के पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर ने शुक्रवार को पूजा अर्चना और शंखनाद के बीच ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों की सहूलियत के लिए निजी कोष से 50 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करवाया गया है। लोगों की मदद के लिए तत्पर हूं। पीएम राहत कोष में 4.5 करोड़ की मदद की है।
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट से इलाज में आसानी रहेगी। इस दौरान एसपी पूनम, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, विधायक राजीव तरारा, सीएमएस डॉ. एके गुप्त, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, भाजपा नेता पूरन सिंह सैनी आदि रहे।