{"_id":"62683b053cd1f803d0093d74","slug":"oxygen-plant-generator-could-not-run-due-to-lack-of-diesel-jpnagar-news-mbd4260808128","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल नहीं होने से नहीं चल पाया ऑक्सीजन प्लांट का जेनरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल नहीं होने से नहीं चल पाया ऑक्सीजन प्लांट का जेनरेटर
विज्ञापन
विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने ढबारसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिसमें आक्सीजन प्लांट को चालू करने के लिए जेनरेटर का स्विच दबाया तो वह डीजल के अभाव में स्टार्ट नहीं हो सका। जिसके बाद विधायक का पारा चढ़ गया तथा अस्पताल में मौजूद स्टाफ को फटकार लगाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से डीजल की एडवांस व्यवस्था कराने को कहा गया।
मंगलवार दोपहर को विधायक अचानक सीएचसी पहुंच गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. आरिफ सामी से अस्पताल में आने वाले मरीजों व अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात शिशु के बारे में जानकारी की। निरीक्षण में अस्पताल में मौजूद प्रसूता महिला व नवजात के बेड पर चादर नहीं होने पर डिलिवरी इंचार्ज स्वाति से नाराजगी जताई। कमरे में खराब पंखों को शीघ्र बदलवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक ने ऑक्सीजन प्लांट को चालू करने के जेनरेटर को स्टार्ट किया तो वह स्टार्ट नहीं हुआ तो स्टार्ट नहीं करने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि जेनरेटर में डीजल डालने का बजट नहीं आ रहा है। विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर इमरजेंसी में मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ेगी तो कैसे होगा। उन्होंने जिम्मेदारों से कहा कि लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। यहां राजू राणा, हरवीर सिंह, राजीव गोयल, अमित त्यागी,नीरज मावी, उस्मान, अंकित सागर रहे।
विज्ञापन
विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मंगलवार को फिर ढबारसी बिजली घर का निरीक्षण किया। लोगों ने आपूर्ति पर्याप्त रूप से नहीं मिलने के शिकायत की। मौके पर मौजूद एसएसओ चौबीस घंटे से ड्यूटी करता मिला। इस पर विधायक ने अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताते हुए एसएसओ की नियमानुसार 8 घंटे की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। कहा कि यहां से संभल जनपद के गांवों को बिजली आपूर्ति ना दी जाए। उनकी व्यवस्था संभल के बिजलीघर से ही होनी चाहिए। ढबारसी बिजलीघर पर पहले से ही बहुत लोड है।