फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Owais rains sixes, smashes an unbeaten 150 off 44 balls.

Amroha News: उवैस ने की छक्कों की बरसात, 44 गेंदों में ठोक दिए नाबाद 150 रन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Owais rains sixes, smashes an unbeaten 150 off 44 balls.
अमरोहा। रजबपुर के इंद्रप्रस्थ मैदान पर राइजिंग स्टार्स क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज उवैस अहमद ने 44 गेंदों में 18 छक्कों और नौ चौकों की मदद से नाबाद 150 रन ठोककर टीम को शानदार जीत दिलाई। राइजिंग स्टार्स ने अतरासी सुपर किंग के 175 रन के लक्ष्य को 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए अतरासी सुपर किंग 18.5 ओवर में 174 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान आदित्य चाहल ने 48 गेंदों में सात छक्कों और पांच चौकों की मदद से 92 रन बनाए, जबकि रेहान खान ने 30 रन जोड़े। राइजिंग स्टार्स के मो. सयाम ने चार, उवैस अहमद ने तीन और मसरूर ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए उवैस ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। उनकी 340.91 के स्ट्राइक रेट वाली नाबाद पारी से टीम ने 8.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। राहिल खान ने 14 और शिव चौधरी ने नाबाद दो रन बनाए। अतरासी सुपर किंग की ओर से गोपाल चौधरी को एकमात्र विकेट मिला। उवैस की ऑलराउंड भूमिका मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed