{"_id":"589a12784f1c1b9452379b4a","slug":"ovaisi-attack-at-state-govt-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें भीख नहीं हक चाहिए जो संविधान ने दिया है : ओवैसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें भीख नहीं हक चाहिए जो संविधान ने दिया है : ओवैसी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएमआईएम राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सपा सरकार ने सेकुलरिज्म, विकास और सुरक्षा के नाम पर जनता को धोखा देने का काम किया है। हमें भीख नहीं चाहिए, हमें हमारा हक चाहिए जो संविधान ने दिया है। सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।
मंगलवार को गांव गंगवार में एआईएमआईएम प्रत्याशी नौशाद अली के समर्थन में आयोजित जनसभा में पहुंचे पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर सपा राज में जितने दंगे हुए। उतने कभी नहीं हुए। लोग घर से बेघर हो गए।
सपा द्वारा मुस्लिमों के लिए किए गए वायदे खोखले हो गए। मुस्लिमों को रिजर्वेशन देने का वायदा किया गया था, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हो सका। सपा सरकार ने मुस्लिम बच्चों की शिक्षा के लिए कुछ नहीं किया। ज्यादातर मुस्लिम बच्चे आज भी स्कूल के बाहर ही हैं। देश को लूटने वाली कांग्रेस के साथ सपा ने गठवंधन कर लिया। यह प्रदेश को पूरी तरह से खोखला करने की चाल है। इससे होशियार रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
कहा कि उत्तर प्रदेश के मुसलमानों ने एक यादव परिवार पर विश्वास कर कई चुनावों में जिताया, प्रदेश में सत्तासीन होने का मौका दिया, लेकिन इसके बदले मुस्लिमों को क्या मिला ? हमें हिस्सेदारी चाहिए, हमारा हक चाहिए। विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मुसलमान अपने हक और हिस्सेदारी के लिए वोट करेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शादाब चौहान, मोहम्मद साकिब, मुर्तजा पाशा, निजाम साहब, शाहेआलम, शौकत अली आदि मौजूद रहे।
एक अपने बाप की नहीं सुनता.. तो दूसरा किसी की नहीं सुनता
हसनपुर। गंगवार में आयोजित जनसभा में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि एक अपने पिता की नहीं सुनता। सबकुछ अपने इशारे पर चलाना चाहता है। चाचा, पिता सब के सम्मान को ठेस पहुचाने का काम किया है। तो प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरा किसी की नहीं सुनता। नोटबंदी कर गरीब लोगों के हाथों में कटोरा थमाने काम कर दिया।