फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Orissa's family trapped in harassment of married woman, case against three including husband

ड़न में फंसा उड़ीसा का परिवार, पति सहित तीन पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Orissa's family trapped in harassment of married woman, case against three including husband
गजरौला। दहेज में कार और फ्लैट की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के बाद ही विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। साथ ही विदेश में हनीमून पर जाने के लिए पत्नी पर साढ़े तीन लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति पत्नी को गजरौला छोड़ गया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर गजरौला पुलिस ने विवाहिता के उड़ीसा निवासी पति, ससुर और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी मार्च 2018 में उड़ीसा के खुर्दा कस्बा निवासी मनोरंजन लाल शामल पुत्र अजय कुमार शामल के साथ की हुई थी। शादी में हैसियत से भी अधिक दान दहेज दिया, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। विवाहिता का आरोप है कि दहेज में लक्जरी कार व कलकत्ता में एक फ्लैट की मांग करते थे, जिसे पूरा करने में असमर्थता जताने पर उसका उत्पीड़न किया जाता था। 14 अप्रैल 2018 को विवाहिता को उसका पति गजरौला मायके लेकर आया। दहेज की मांग दोहराई। ससुराल वालों ने घर की हालत बताते हुए समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माना। यह कहते हुए छोड़कर चला गया कि जब तक लक्जरी कार व फ्लैट नहीं दिलाओगे, वह पत्नी को साथ नहीं ले जाएगा। पीड़ित ने कार्रवाई कराने को थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी। जिस पर कोर्ट का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने पति मनोरंजन शाम, ससुर अजय शामल और सास के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed