{"_id":"67bcdb7f6ca9ac7692035122","slug":"operations-of-four-cancelled-trains-resumed-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-134967-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रद्द चल रहीं चार ट्रेनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रद्द चल रहीं चार ट्रेनों का संचालन शुरू
Tue, 25 Feb 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
रेलवे ट्रैक पर निर्माण कार्य के चलते रद्द चल रहीं अमरोहा से गुजरने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, राज्यरानी सुपरफास्ट व चंडीगढ़ एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू हो गया है। वहीं, बदले रूट से चल रही नौचंदी एक्सप्रेस भी अब अपने निर्धारित रूट पर चल रही है।
हालांकि, नजीबाबाद पैसेंजर 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। उधर, सोमवार को कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पर पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। मुख्य टिकट निरीक्षक कैलाश चंद ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य होने के कारण 16 फरवरी से चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। इनमें अमरोहा से गुजरने वाली पदमावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, राज्यरानी सुपरफास्ट, चंढीगढ़ एक्सप्रेस शामिल थीं। वहीं, नौचंदी एक्सप्रेस को अमरोहा की बजाए हापुड़ से होते हुए खुर्जा अलीगढ़ रूट को निकाला जा रहा था। अब मरम्मत कार्य पूरा होने पर पांच ट्रेनें अपने रूट से चलेंगी। हालांकि, काशी विश्वनाश एक्सप्रेस, पदमावत और चंढीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से एक-एक घंटा देरी से पहुंचीं। इसके अलावा इंटरसिटी 45 मिनट व सद्भावना व सत्यग्रह एक्सप्रेस दो-दो घंटे देरी से पहुंंची।