{"_id":"690e62d8d6011ffd9c0fe3af","slug":"only-half-the-village-is-getting-water-supply-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-151100-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सिर्फ आधे गांव को हो रही है पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सिर्फ आधे गांव को हो रही है पानी की आपूर्ति
Sat, 08 Nov 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत वासीपुर में आधे गांव में ही पानी की आपूर्ति हो पा रही है। पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत भी नहीं की गई है। शुक्रवार को जिला अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष द्वारा गठित जांच समिति ने गांव जाकर शिकायतों की जांच की। जांच में शिकायतें सही पाई गई। जांच रिपोर्ट जिला अनुश्रवण समिति को प्रेषित की जाएगी।
बीडीओ नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में शिकायत की गई थी कि हर घर जल योजना के तहत गांवों में निर्मित पानी की टंकी से पूरे गांव को आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। अध्यक्ष ने शिकायतों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया था। शुक्रवार को नौगांवा विधायक समरपाल सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति गांव वासीपुर पहुंची।
समिति ने पूरे गांव में घूम घूम कर शिकायत की जांच की। समिति में जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह व महाराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख हसनपुर ममता गुर्जर, अमरोहा के गुरेंद्र सिंह, जोया के जुल्फकार, गंगेश्वरी के ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी आदि शामिल थे। इस दौरान जल निगम के अधिशासी अभियंता व बीडीओ मौजूद थे।
विज्ञापन
पाइपलाइन हो रही लीक, प्रेसर भी कम
जांच समिति के सदस्य व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सैनी ने बताया कि जांच में पाया गया कि पानी की आपूर्ति आधे गांव को हो रही है। पाइपलाइन लीक हो रही थी और पानी का प्रेशर भी कम था। पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत भी नहीं कराई गई थी। सुरक्षा गार्ड व ऑपरेटर काे सात महीने से वेतन भी नहीं मिला था। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए अनुश्रवण समिति को प्रेषित की जाएगी।