फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One year after marriage the young man committed suicide by hanging himself

Amroha News: शादी के एक साल बाद युवक ने फंदे पर लटककर की खुदकुशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
One year after marriage the young man committed suicide by hanging himself
ढबारसी। शादी के एक साल बाद युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। जबकि उसकी पत्नी ने सात दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। युवक की मौत से घर में बेटी के जन्म की खुशियां मातम में बदल गईं। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी के गांव का है। बीस वर्षीय युवक की एक साल पूर्व शादी हुई थी। वैवाहिक जीवन में युवक खुश था। पत्नी ने सात दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। घर में बेटी के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं। बताते हैं कि रविवार शाम को युवक घर से खेत की तरफ निकला था। खेत में बने टीन शेड के पाइप में रस्सी डालकर फंदे से लटक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम की वजह सामने नहीं आई है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस मामले में कोई जानकारी पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed