फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   one women died due to cold in amroha

सर्दी का सितम जारी, वृद्धा की मौत

Sun, 14 Jan 2018 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Sun, 14 Jan 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
one women died due to cold in amroha
अमरोहा में शुनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर कोहरे में गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
जानलेवा बनी सर्दी का सितम जारी है। हाड़ कंपाने वाली इस ठंड में एक और जान चली गई। कोतवाली डिडौली के ग्राम डिडौली में शुक्रवार की रात एक बुजुर्ग महिला की ठंड से मौत हो गई। महिला के शरीर में अकड़न की शिकायत हुई थी। वहीं शनिवार को धूप खिलने से दिन का मौसम गरम रहा लेकिन रात में तेवर नरम पड़ गए।
विज्ञापन

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के ग्राम डिडोली में शुक्रवार की रात कलावती (70) पत्नी तिरमल सोई थी। शनिवार सुबह परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठ पाई। ठंड से उनका शरीर अकड़ गया था। परिवारजन डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर शुक्रवार की रात जहां बेतहाशा बढ़ी सर्दी से लोग हलकान हो गए और घरों से बाहर नहीं निकले, वहीं शनिवार को लगभग दस बजे आसमान में सूरज का दीदार हुआ और धूप में कुछ गरमाहट का एहसास भी हुआ। जिससे लोगों को कामकाज में कठिनाई नहीं हुई। स्कूलों में सर्दी के सितम को देखाते हुए जहां घोषित हुई छुट्टियों के चलते बच्चों ने भी जमकर धूप का लुफ्त उठाया और दोपहर तक धूप में मुस्कुराते नजर आए। मीठी मुस्कान में धूप के मजे लेते हुए लोगों ने राहत की सांस ली और अपने-अपने कामकाजों को निपटाया लेकिन शाम होते ही एक बार फिर सर्दी की परत ने लोगों को घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed