फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One soldier got the line spot for indecency with the BKU leader, changed the location of the other

भाकियू नेता से अभद्रता करने में एक सिपाही को किया लाइन हाजिर, दूसरे का स्थान परिवर्तन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
One soldier got the line spot for indecency with the BKU leader, changed the location of the other
अमरोहा। भाकियू टिकैत गुट के नेता से अभद्रता करने के मामले में एसपी ने एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि उसके साथी का तबादला दूसरे थाने में कर दिया है। एसपी कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है। सिपाहियों पर कार्रवाई के बाद किसानों ने थाने पर प्रस्तावित धरने को स्थगित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंडी धनौरा के छज्जूपुरा तगा निवासी चौधरी आलोक कुमार भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। आरोप है कि पिछले काफी दिनों पहले उनके खिलाफ रोड जाम के दौरान पुलिस द्वारा मुकदमा लिखवाया गया था। इस मुकदमे में उनके न्यायालय ने वारंट जारी कर दिए थे। आरोप है कि आठ अक्तूबर को डींगरा चौकी पर तैनात कांस्टेबल आदित्य मलिक और परवीन घर पहुंचे और अभद्रता की। साथ ही वारंट को रीकॉल कराने के लिए बार-बार धमकाया। सिपाहियों की कार्यशैली से आहत भाकियू नेताओं ने 13 अक्तूबर को मंडी धनौरा थाने पर एक दिवसीय धरना प्रस्तावित कर दिया था। लेकिन, महापंचायत के संबंध में मंगलवार को किसान नेताओं की डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम से वार्ता हुई थी। इस दौरान किसान नेता आलोक कुमार ने सिपाहियों की कार्यशैली को रखा।
विज्ञापन

मामला किसान नेता से जुड़ा था, इसलिए एसपी पूनम ने संज्ञान लेते हुए कांस्टेबल आदित्य मलिक को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि परवीन को चौकी से हटाकर दूसरे थाने में भेज दिया है। एसपी पूनम ने बताया कि किसान नेता के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे थे, इसलिए दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed