फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One person killed by Corona, 39 infected

कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 39 संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
One person killed by Corona, 39 infected
अमरोहा। कोरोना के संक्रमण के ग्राफ में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि 39 लोग संक्रमित हैं। इसमें बछरायूं का सिपाही और जिला अस्पताल के दो कर्मचारी शामिल है। डाक्टर के निगरानी में हैं। वहीं 54 लोग स्वस्थ हो गए हैं इसके साथ ही 1,098 सक्रिय हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि गजरौला में 3, जोया में 4, हसनपुर में 5, धनौरा में 5 और अमरोहा में 22 संक्रमित मिले हैं। इन लोगों का इलाज डॉक्टरों के परामर्श से हो रहा है। आरआरटी ने मेडिकल किट बांटी। उन्होंने बताया कि 54 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही 1,032 सक्रिय केस हैं। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर की 629 लोगों की जांच हुई, जिसमें 25 लोग संक्रमित मिले। वहीं निजी अस्पताल में पांच लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा ट्रूनेट और एंटीजन की 714 की जांच हुई, जिसमें नौ लोग संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि बछरायूं का सिपाही और जिला अस्पताल के दो कर्मचारी संक्रमित हैं। इन लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। नमूने को जांच के लिए नोएडा लैब में भेजा गया था सोमवार को दोपहर में जांच रिपोर्ट आई। इसके बाद संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि अमरोहा का कपड़ा व्यापारी भी संक्रमित है। इसके अलावा डिडौली इलाक में 48 साल का व्यक्ति काल कवलित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed