फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One people died and one injured in tractor bike collision in Amroha Hasanpur area

Amroha Accident: हसनपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल, हादसे के बाद कब्जे में वाहन

Wed, 13 Jul 2022 04:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Jul 2022 04:39 PM IST
सार

हसनपुर-रहरा मार्ग पर गांव शाहपुर कला के पास हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। कोतवाल अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
One people died and one injured in tractor bike collision in Amroha Hasanpur area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में रहरा मार्ग पर शाहपुर कलां गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा दूसरा सफाई कर्मचारी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

विज्ञापन


रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा खालसा निवासी 32 वर्षीय सतीश चंद्र पाल गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव नानई लिसड़ा में सफाई कर्मी के तौर पर कार्यरत था। वह बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से वापस अपने गांव लौट रहा था। उसके साथ गांव निरावली में तैनात सफाई कर्मी तेजपाल भी बाइक पर बैठा हुआ था। रहरा-हसनपुर मार्ग पर शाहपुर कलां गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सतीश चंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि तेजपाल का उपचार चल रहा है। सफाई कर्मी की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में दो बच्चे भी हैं। वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed