{"_id":"67ba1afc2b1fc5270104e136","slug":"one-lane-of-the-highway-is-safe-for-kanwariyas-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-134839-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित
Sun, 23 Feb 2025 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कावड़ यात्रा के चलते हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव भक्तों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर रखा है।
शनिवार की देर रात से जिले की पुलिस ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे को वनवे कर दिया है। अब महाशिवरात्रि तक दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर कांवड़िये चलेंगे। जबकि मुरादाबाद लेन पर दोनों तरफ के वाहन चलते रहेंगे। अगर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी तो रविवार की रात आठ बजे से हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री हो सकती है। इसके साथ ही ट्रक, कंटेनर, डीसीएम समेत अन्य भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से जाने की अनुमति दी जाएगी।
रूट डायवर्जन शुरू होने के बाद भी कार, बाइक और एंबुलेंस समेत सभी छोटे वाहन पहले की तरह चलते रहेंगे। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। सड़कों पर कांवड़ियों को दिक्कत न हो, इसलिए पुलिस ने रूट डायवर्जन करने का फैसला लिया है। 23 फरवरी की रात आठ बजे से 27 फरवरी की शाम पांच बजे तक हाईवे पर ट्रक, कंटेनर, डंपर, ट्राॅला, पिकअप समेत सभी भारी वाहनों को प्रतिबंधित करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
अमरोहा प्रशासन ने हापुड़ पुलिस को रूट डायवर्जन लागू करने के लिए बोल दिया है, उधर से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे स्थिति में शनिवार की रात अमरोहा पुलिस ने हाईवे को वनवे कर दिया है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्लान के तहत दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर कांवड़िये चलेंगे। साथ ही मुरादाबाद लेन पर दोनों तरफ के वाहन चलते रहेंगे। अगर रविवार को कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होता है तो तुंरत भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा।