फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On the very first day of the UP Board exams, traffic in the city collapsed, with traffic jams everywhere.

Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन शहर में ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम, चारों तरफ जाम ही जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
On the very first day of the UP Board exams, traffic in the city collapsed, with traffic jams everywhere.
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम हो गई। शहर में चारों तरफ दिन भर जाम लगा रहा। दूसरी पाली के लिए विद्यार्थियों को जाम से परेशानी का सामना करना पड़ा। वह जाम में फंसने के बाद पैदल दौड़कर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी व्यवस्था को संभालने में नाकाम दिखाई दिए। दिनभर जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूटते रहे। एक मिनट की दूरी आधा घंटे में तय हो सकी। जाम में फंसे लोग जिम्मेदारों की व्यवस्था को कोसते नजर आए। दोपहर बाद इंटरमीडिएट की दूसरी पाली की परीक्षा निपटाने के बाद भी यही हालात बने रहे। हालांकि, देर शाम तक ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य हो पाई।
विज्ञापन


बुधवार से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल के हिंदी का पेपर हुआ जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का हिंदी का पेपर हुआ। सुबह से ही परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। इसके बाद शहर की सड़कों पर जाम के हालात बन गए। सुबह 11:45 बजे जैसे ही हाईस्कूल की परीक्षा छूटी तो पूरे शहर में जाम लग गया।
विज्ञापन

टीपी नगर चौराहे पर कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, जीजीआईसी और राजकीय इंटर कॉलेज से पेपर देकर विद्यार्थी जैसे ही सड़कों पर आए तो टीपी नगर चौराहे पर भीषण जाम लग गया। नानक चंद रोड, दानिशमंदान और अटल चौक की तरफ से आने वाले वाहनों के पहिए थम गए। टीपी नगर से जोया ओवरब्रिज पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके अलावा बिजनौर रोड स्थित अब्दुल करीम खां इंटर कॉलेज, आजाद रोड स्थित आईएम इंटर कॉलेज और जेएस हिंदू इंटर कॉलेज से परीक्षा छूटने के बाद यहां की सड़कों पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से बचने के लिए बड़ी संख्या में ई-रिक्शा और बाइक सवार कोट चौराहे की तरफ जाने लगे तो यहां भी भीषण जाम लग गया। जाम में फंसी एंबुलेंस को भी निकलने के लिए रास्ता नहीं मिला। कोट चौराहा बाजार में फंसी एम्बुलेंस को दुकानदारों ने बामुश्किल निकलवाया। सड़कों पर वाहन लेकर निकलना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया।
इससे पहले शहर का जाम खुल पाता तो इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया। इसके बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और बिगड़ गई। ग्रामीण इलाकों से परीक्षा देने आए छात्र-छात्राएं भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे। कुछ विद्यार्थी अपने परिजनों को जाम में फंसा छोड़कर खुद ही दौड़कर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। शहर में जाम का आलम यह रहा की एक मिनट की दूरी को तय करने में करीब आधे घंटे का समय लगा।

शहर में जाम के हालात एक दो घंटे नहीं बल्कि पूरा दिन बने रहे। टीपी नगर चौराहा, कोट चौराहा, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज चौराहा, आजाद रोड, कल्याणपुर चौराहा पर ट्रैफिक व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते दिखाई दिए। शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को देखने से साफ है कि जिला प्रशासन में यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने की तो तैयारी की थी, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed