फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Omicron: 698 committees active in the district to monitor those coming from outside

ओमिक्रॉन : बाहर से आने वालों की निगरानी को जिले में 698 समितियां सक्रिय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Omicron: 698 committees active in the district to monitor those coming from outside
अमरोहा। दक्षिण अफ्रीका सहित कई अन्य विदेशी मुल्क में कोरोना के नए स्वरूप सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। कोरोना की रोकथाम के लिए कवायद शुरू हो गई है। पहली और दूसरी लहर में अहम भूमिका निभाने वाली निगरानी समितियों का एक बार फिर सहयोग लिया जा रहा है। गांव निगरानी समिति को सक्रिय कर दिया गया है। इसमें गांव में प्रधान, नगर पालिका और नगर पंचायत में सभासद को जिम्मेदारी दी जाएगी। वह विदेश से आने वालों के साथ गैर राज्यों गांव में आने वालों को जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर से व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। किसी तरह स्थिति सामान्य हुई तो दूसरी लहर आई गई। संकट टला तो लोगों में कोरोना का भय खत्म हो गया। लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं और सामाजिक दूरी का पालन भूल चुके हैं। हालात सामन्य होने लगे थे। लेकिन इसी बीच दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और हांगकांग सहित कई 13 देशों में कोरोना का नया स्वरूप सामने आया है। ऐसे में विदेश से यात्रा कर लौटने वालों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एयरपोर्ट पर के जरिए जानकारी लेकर उन्हें सर्विलांस पर रख रही है। भविष्य में हालात न बिगड़ने इसके लिए शासन-प्रशासन स्तर पर कवायद तेज हो गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर 698 निगरानी समितियों से अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि यह समितियों विदेश के आने वालों के अलावा गैर राज्यों से आने वाले लोगों को ट्रेस करेंगे। साथ ही उनके नाम-मोबाइल नंबर और पता सर्विलांस टीम को उपलब्ध कराएंगी। जिससे बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना की जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed