फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Old man waiting for marriage ceremony of relative's daughter dies in road accident, brother injured

Amroha News: रिश्तेदार की बेटी की लग्न रस्म से लाैट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, भाई घायल

Wed, 27 Nov 2024 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 27 Nov 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Old man waiting for marriage ceremony of relative's daughter dies in road accident, brother injured
गजरौला (अमरोहा)। धनौरा मार्ग पर शकरथली के सामने कार से भिड़ंत में बाइक सवार जगमाल सिंह (58) की मौत हो गई। उनके भाई अवतार सिंह घायल हो गए। चांदपुर के रामपुर खादर निवासी दोनों भाई रिश्तेदार की बेटी की लग्न रस्म से वापस घर जा रहे थे। चालक कार को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर खादर निवासी जगमाल सिंह पुत्र लल्लू सिंह की रिश्तेदारी गांव नौनरे निवासी वीर सिंह के यहां हैं। वीर सिंह ने अपनी बेटी का रिश्ता गंगा नगर मोहल्ले में किया है। मंगलवार को रिश्तेदार और परिजन लग्न लेकर गंगा नगर मोहल्ले में आए थे। जगमाल सिंह व उनके भाई अवतार सिंह भी लग्न में आए थे। शाम को लग्न की रस्म पूरी होने पर बाइक से वापस लौट रहे थे। धनौरा मार्ग पर शकरथली गांव के सामने पहुंचे थे, इस बीच सामने से तेज रफ्तार कार आ गई। कार से भिड़ंत में दोनों भाई घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में लाया गया। यहां पर जगमाल सिंह मृत घोषित कर दिए गए। हादसे में मौत की जानकारी मिलने पर परिजन और रिश्तेदार सीएचसी में आए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि कार पकड़ ली गई है। उसका चालक भाग गया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed