फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Old man's body found on the roadside in Gajraula, suspected of murder

गजरौला में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय वृद्घ का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Old man's body found on the roadside in Gajraula, suspected of murder
थाना क्षेत्र के दरियापुर बुजुर्ग गांव के निकट सड़क किनारे 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। जानकारी होने पर लोग इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

दरियापुर बुजुर्ग के ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी किसान अरुण का खेत फौंदापुर मार्ग पर गांव से कुछ ही दूरी पर है। मंगलवार सुबह गांव के लोग खेतों पर काम करने निकले थे। जैसे ही उनकी नजर अरुण के खेत की ओर पड़ी तो देखा कोई चादर ओढ़कर पड़ा था। मौके पर जाकर देखा तो एक 60 वर्षीय वृद्ध मृत पड़ा था। शव के पास उसका एक जूता पड़ा था। इसके आधार पर लोगों ने दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां लाकर डालने का आशंका जताई।
विज्ञापन

वहीं ग्राम प्रधान लोकेश कुमार ने सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने घटना स्थल पर लोगों से जानकारी जुटाई। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इस बीच उसका एक जूता घटना स्थल से करीब एक किमी दूर दरियापुर बुजुर्ग निकट रेलवे फाटक के निकट मिला है। थानाध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि मृतक का शरीर बेहद कमजोर था। साथ ही उसकी मौत कारण बीमारी भी हो सकती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed