{"_id":"61d1f42cf2e5071bd463d9f7","slug":"ohe-line-wire-broke-from-the-truck-running-after-breaking-the-boom-gajraula-news-mbd414750518","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूम तोड़कर भाग रहे ट्रक से ओएचई लाइन का तार टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूम तोड़कर भाग रहे ट्रक से ओएचई लाइन का तार टूटा
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे फाटक के बूम को तोड़ दिया। बूम टूटकर ऊंचा उठ गया, जिसकी वजह से ऊपर से गुजर रही ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन का तार टूट गया। आरपीएफ ने ट्रक को पकड़ लिया गया, लेकिन चालक भाग गया। वहीं आनन फानन में दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही 15116 लोकनायक एक्सप्रेस रोक दी गई। हाईटेंशन लाइन को जोड़ने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। लगभग आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
रविवार को पौने चार बजे हाईवे से एक खाली ट्रक फाटक 47 से पास होकर कुमराला की तरफ जा रहा था। इस दौरान फाटक था। तेज रफ्तार ट्रक ने फाटक के बूम को तोड़ को तोड़ दिया। बूम की चपेट में आकर ऊपर से गुजर रही ओएचई लाइन का तार टूट कर नीचे लटक गया। बूम तोड़ने के बाद चालक ने ट्रक को लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन आरपीएफ ने ट्रक को पकड़ लिया। चालक हाथ नहीं लगा। ट्रक द्वारा बूम तोड़ने और उसकी चपेट में आकर ओएचई लाइन का तार टूट जाने की खबर से हड़कंप मच गया। आनन फानन रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
रेलवे के बिजली कर्मचारी बुलाए। मशक्कत के बाद तार को जुड़वाया। उधर दिल्ली से मुरादाबाद की दिशा में जा रही 15116 एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया। वह आधे घंटे तक खड़ी रही। लाइन का तार जोड़े जाने के बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। सूचना पाकर आरपीएफ मौके पर पहुंची। ट्रक को कब्जे में लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। कांकाठेर स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।