फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now the leopard has made the goat a morsel

Amroha News: तेंदुए ने अब बकरी को बनाया निवाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now the leopard has made the goat a morsel
आदमपुर। जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। लालपुर गांव में ग्रामीणों पर हमला करने के बाद अब तेंदुए ने ढाई किलोमीटर दूर निरयावली गांव में बकरी को निवाला बना लिया। तड़के घर के बाहर अवशेष देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

निरयाली गांव में कमल सिंह का परिवार रहता है। उन्होंने बकरी पाल रखी है। मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। तभी तेंदुआ बकरी को उठा कर ले गया। बुधवार की सुबह ग्रामीण घरों से निकले तो बकरी के अवशेष मिले। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने तेंदुए के पंजे के निशान देखे। लगातार हो रहे हमलों को लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि तीन दिन पहले लालापुर गांव में छह लोगों पर हमला किया था। निरयावली गांव लालपुर से केवल ढाई किलोमीटर दूर है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। वन विभाग के कर्मचारी गांव में ड्यूटी दे रहे हैं। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed