{"_id":"5ab2be994f1c1b01768b6916","slug":"now-my-focus-on-cricket-said-shami","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मेरा फोकस क्रिकेट पर : मोहम्मद शमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मेरा फोकस क्रिकेट पर : मोहम्मद शमी
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
mohammad shami
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी हसीन जहां के आरोपों से क्रिकेटर मोहम्मद शमी मैदान में वापसी करने को तैयार हैं। उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। रोजाना चार घंटे नेट में पसीना बहा रहे हैं। कहा कि हसीन जहां से समझौते के रास्ते बंद हो चुके हैं। अब मेरा फोकस क्रिकेट पर है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आईपीएल से मैदान पर वापसी करुंगा। बाकी ऊपर वाले की मर्जी।
फोन पर अमर उजाला से बातचीत में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कहा कि मैंने हसीन जहां से समझौते के लिए काफी कोशिश की। लेकिन हसीन की तरफ से सकारात्मक जवाब नहीं मिला। सुलह समझौते के रास्ते बंद होने के बाद मेरा ध्यान खेल पर है। क्रिकेट से ही मेरी पहचान है। देवधर ट्राफी के बाद विवाद के चलते मेरी प्रैक्टिस बंद थी। जिसे दोबारा शुरू कर दिया है। रोजाना चार घंटे मेहनत कर रहा हूं। मैदान में वापसी करने को तैयार हूं। अगर हसीन से विवाद के चलते कोई रुकावट पैदा नहीं हुई तो अगले महीने शुरू होने वाले आईपीएल से वापसी करूंगा। फिलहाल मैं पूरी तरह से क्रिकेट पर ध्यान दे रहा हूं। शमी ने कहा कि हसीन ने मेरे ऊपर आरोप लगाने की योजना बना रखी है। अब यही उसका काम है।