फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now leopard seen in Razakpur, panic among villagers

Amroha News: अब रजाकपुर चौराहे के पास बैठा दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Now leopard seen in Razakpur, panic among villagers
अमरोहा। जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। एक बार फिर नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के रजाकपुर चौराहे के पास तेंदुआ देखा गया है। ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव रजाकपुर में दीपक कुमार का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे अमरोहा से अपने रिश्तेदार को छोड़कर गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह कार लेकर चौराहे के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे खेत के पास तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर दीपक के होश उड़ गए। उन्होंने कार में बैठक ही तेंदुए का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। इससे पहले बुधवार की रात तेंदुआ गुलड़िया गांव के पास सड़क किनारे बैठा देखा गया था। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि जिस जगह तेंदुआ दिखाई दिया है। वहां टीम को भेजा गया है। पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed