{"_id":"695c076fabcdc53f100d820d","slug":"notice-to-principals-of-22-colleges-for-not-providing-teacher-data-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-154901-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शिक्षकों का डाटा नहीं देने वाले 22 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शिक्षकों का डाटा नहीं देने वाले 22 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस
विज्ञापन
अमरोहा। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए शिक्षकों का डाटा उपलब्ध नहीं कराने वाले जिले के 22 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस दिया गया है। प्रधानाचार्यों को तीन दिनों में विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी हुआ है। समय से जानकारी नहीं देने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में अब एक महीने बचा है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इसी के तहत केंद्र बनाए गए 68 कॉलेजों में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जानी है। जिले में हाईस्कूल में 26583 तथा इंटर में 24694 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। लेकिन 22 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने कक्ष निरीक्षकों का डाटा ही उपलब्ध नहीं कराया है। सभी कॉलेजों से शिक्षकों की सूची, परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की मांग व डीवीआर सूचना 31 दिसंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन कॉलेजों द्वारा यह सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गई।
जानकारी नहीं देने वाले राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, सरदार पटेल इंटर कॉलेज जेवड़ा गुर्जर, जनता इंटर कॉलेज मूंढाखेड़ा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हसनपुर, बाबूराम जेएस इंटर कॉलेज कुमखिया रामपुर, आंबेडकर राजकीय इंटर कॉलेज उझारी, दयानंद इंटर कॉलेज महेशरा, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गंगवार, शिक्षा भारती इंटर कॉलेज रहरा, यश पब्लिक इंटर कॉलेज गजरौला, जीपीएस एकेडमी भजनपुरी व कमलेश गिल इंटर कॉलेज भारापुर माफी समेत 22 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिनों के भीतर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।