फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nose cut of wife

मोबाइल पर आशिक से बात करने के शक में मजदूर ने पत्नी की दरात से नाक काटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
nose cut of wife
रहरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र रहरा के गांव में मोबाइल पर प्रेमी से बात करने के शक में पति ने अपनी पत्नी के रस्सी से हाथ पैर बांधकर उसके साथ मारपीट की और फिर दरांती से उसकी नाक काट दी। उसकी नाक का कुछ हिस्सा चेहरे से अलग हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक मजदूर गाजियाबाद में मजदूरी करता है। परिवार भी उसके साथ ही रहता था। लॉकडाउन के चलते करीब 20 दिन पूर्व परिवार के साथ अपने गांव आ गया था। बुधवार शाम को मजदूर की पत्नी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसको लेकर मजदूर को पत्नी पर शक हो गया। मजदूर ने पत्नी से पूछा कि फोन पर किससे बात कर रही थी। तो पत्नी ने बताया कि वह रिश्तेदार से बात कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। मजदूर ने दरांती लेकर पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे उसकी नाक कट गई। उसके बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहले पीड़िता थाने पहुंचने का साहस जुटा नहीं पाई। लेकिन गुरुवार शाम को पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर मिलते ही आरोपी पति गजरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि शुक्रवार को आरोपी गजरा को गिरफ्तार कर लिया है, उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed