फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nomination

सुबह 11 बजे से शुरू होंगे नामांकन, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही एंट्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
nomination
अमरोहा में विधानसभा उपचुनाव को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में बैरीकेडिंग करता युवक। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी हो गई है। नौ अक्तूबर से नामांकन शुरू हो जाएगा। निर्वाचन संबंधी सभी काम दिन में 11 से दोपहर तीन बजे होंगे। अब 10 और 11 अक्तूबर को दो दिन तक लगातार बंदी रहेगी। इसके बाद 12 अक्तूबर से नामांकन पत्रों के दाखिला का सिलसिला दोबारा शुरू होगा, जो 16 अक्तूबर तक लगातार चलेगा। कलक्ट्रेट में प्रत्याशी के साथ केवल दो लोगों को आने की अनुमति है। प्रत्याशी और उनके साथ के लोगों को गेट संख्या दो से दाखिला मिलेगा। प्रत्याशी अपने साथ दो वाहन लेकर चल सकते हैं। वाहनों के बीच में 100 मीटर का फासला रखना होगा। गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के लिए तैयारी पूरी कर ली है। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट के कोर्ट संख्या तीन में नामांकन पत्र दाखिल होगा। इसके लिए सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इसके अलावा दीवार घड़ी भी रहेगी। ताकि समय के लिए जानकारी मिलती रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर/एसडीएम इंद्र नंदन सिंह के साथ दो सहायक निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार मोनालिसा जौहरी और चकबंदी अधिकारी इरफान अहमद रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी सभी कार्य दिन में 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके अलावा इन अधिकारियों के जरिए चुनावी प्रक्रिया भी संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि 10 और 11 अक्तूबर को अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा। इसके बाद 12 अक्तूबर से नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 16 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 17 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी जबकि 19 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक दावेदारी वापस ले सकते हैं। उसके बाद दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वाहनों के बीच होगा 100 मीटर का फासला
अमरोहा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए नियम का पालन सुनिश्चित कराना है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार काम किया जा रहा है। प्रत्याशी के साथ दो लोग को नामांकन के लिए आने की अनुमति है। इसके अलावा प्रत्याशी दो वाहन लेकर चल सकते हैं। इन दोनों वाहनों के बीच 100 मीटर का फासला रखना जरूरी है। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ केवल दो लोग आ सकते हैं। कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। इसके अलावा रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में भी तापमान भी मापा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed