{"_id":"5f7e27738ebc3e276d6ba5c6","slug":"nomination-jpnagar-news-mbd365258246","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन कल से, दो प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की घोषणा बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन कल से, दो प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की घोषणा बाकी
विज्ञापन
हसनपुर में नौगांवा उपचुनाव के लेकर थानाध्यक्षों के साथ बैठक में मौजूद एसडीएम।
- फोटो : HASANPUR
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार से शुरू हो जाएंगे। हालांकि अभी दो बड़े दलों के प्रत्याशियों की घोषणा होना शेष है। नामांकन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों पूर्ण कर ली है। कानून व्यवस्था के लिए एएसपी को प्रभारी बनाया गया है। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। दो सीओ- इंस्पेक्टर सहित सवा सौ पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पीएसी भी तैनात रहेगी। नामांकन उप जिला निर्वाचन के कार्यालय कक्ष में होंगे। जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही धारा 144 का उल्लंघन करने वालों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी रास्ते सील रहेंगे। इस दिन बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासनिक अफसरों के अलावा अन्य सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। प्रत्याशियों और उनके तय प्रस्तावकों के अतिरिक्त कलक्ट्रेट में समर्थकों का प्रवेश प्रतिबंधित है।
जिले में चार विधानसभाएं हैं। इसमें हसनपुर, नौगांवा सादात, अमरोहा और धनौरा शामिल हैं। नौगांवा सादात विधानसभा सीट से भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान विधायक थे। लेकिन, कोरोना संक्रमण के उनका निधन हो गया था। तभी से नौगांवा सादात सीट पर पद रिक्त चल रहा था। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार तीन नवंबर को यहां मतदान होना है। इसके लिए नौ अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जो 16 अक्टूबर तक चलेगा। नामांकन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होंगे जबकि नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्तूबर को होगी। वहीं उम्मीदवार 19 अक्टूबर को अपना नामांकन वापस ले सकता है। नामांकन पत्रों की जांच और नामांकन पत्रों की वापसी भी दिन में 11 से दोपहर तीन बजे तक होंगे। नामांकन और चुनावी प्रक्रिया कलक्ट्रेट स्थित कोर्ट संख्या तीन में होगी।
एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कोरोना काल में प्रत्याशी और उसके दो प्रस्तावकों को ही एंट्री दी जाएगी। नामांकन कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। जबकि धारा 144 का उल्लंघन करने वालों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उपचुनाव को लेकर कानून व्यवस्था की कमान एएसपी अजय प्रताप सिंह को सौंपी गई है। इसके अलावा नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में दो सीओ, पांच इंस्पेक्टर, एसआई और महिला पुलिस कर्मियों सहित 125 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। एक प्लाटून पीएसी, एक टीयर गैस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तैनात किया गया है। साथ ही नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट की तरफ आने वाले बड़े वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। अमरोहा से आने वाले वाहनों को बंबूगढ़ से जोया के लिए भेजा जाएगा। साथ ही जोया की तरफ से आने वाले वाहनों को विकास भवन के आगे से निकाला जाएगा। यातायात की व्यवस्था संभालने के लिए यातायात पुलिस तैनात की गई है।