फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   no seen impact of polythene in street of amroha

अमरोहा के गलियों में नहीं दिखा पाॅलीथिन पर प्रतिबंध का असर

Mon, 16 Jul 2018 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा।
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा। Updated Mon, 16 Jul 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
no seen impact of polythene in street of amroha
थैले में सब्जी लेती महिला। - फोटो : अमर उजाला
शहर में पॉलीथिन पर प्रतिबंधन का मिलाजुला असर देखने को मिला। मुख्य बाजारों में थैला देखने को मिला। जबकि गली मोहल्लों में बेधड़क पॉलीथिन का इस्तेमाल होता मिला। हालांकि मेन रोड पर ठेला लगाने वालों ने पॉलीथिन के इस्तेमाल से परवेज किया। वहीं जागरूक लोग घर से थैला लेकर बाजार में निकले। प्रदेश सरकार ने पॉलीथिन के दुष्प्रभाव को देखते हुए इसे सूबे में प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन


सरकरा ने प्रतिबंध की तारीख पंद्रह जुलाई तय की थी। इसका असर रविवार को बाजार में देखने को मिला। कहीं पाबंदी का खौफ दिखा तो कहीं पाबंदी की अनदेखी। शहर के मुख्य बाजारों और मेन रोड पर दुकानदार और ठेले वाले पालीथिन का इस्तेमाल करते कम ही दिखे। जबकि गली मोहल्ला में प्रतिबंध का कोई खौफ नहीं दिखा। दुकानदार और ग्राहक बिना डर के पालीथिन का इस्तेमाल करते नजर आए। वहीं प्रशासन ने भी पहले दिन कोई सख्ती नहीं दिखाई, बल्कि रैली निकालकर लोगों को पॉलीथिन के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने का काम किया।  
विज्ञापन

पॉलिथीन प्रतिबंध का नहीं दिखा असरः मंडी धनौरा में  प्रदेश सरकार द्वारा पॉलिथीन की बिक्री और उपयोग पर लगाए गए प्रतिबंध का कोई असर दिखाई नहीं दिया। 

लोग खुलेआम पॉलिथीन में सामान ले जाते हुए दिखाई दिए। पालिका प्रशासन का कहना है कि पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार से पॉलिथीन जब्त करने को अभियान चलाया जाएगा। फड़ व ठेले वाले अभी भी सामान पॉलिथीन में दे रहे हैं। उपजिलाधिकारी संजय कुमार का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन के प्रयोग और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed