फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No entry of heavy vehicles on Moradabad-Delhi highway in view of movement of kanwariyas

कांवड़ यात्रा: मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री, बाहर जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Fri, 28 Jul 2023 09:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Jul 2023 09:34 PM IST
सार

अमरोहा में कल यानी शनिवार शाम छह बजे से सोमवार दोपहर तक हाईवे पर ट्रक, कंटेनर समेत अन्य भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। सोमवार की दोपहर 12 बजे तक वैकल्पिक मार्गों से वाहन गुजरेंगे। 

विज्ञापन
No entry of heavy vehicles on Moradabad-Delhi highway in view of movement of kanwariyas
कावड़ यात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा। कांवड़ियों की चहलकदमी एक बार फिर तेज होने के साथ शुक्रवार शाम से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित है, जबकि दूसरी लेन पर बाइक, कार आदि वाहनों का संचालन हो रहा है। सोमवार दोपहर दो बजे तक यह डायवर्जन लागू रहेगा। 

विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने उठाया कदम
सावन के चौथे सोमवार के लिए सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने शुक्रवार की शाम छह बजे से मुरादाबाद दिल्ली हाईवे सेट्रक, कंटेनर, निजी बस समेत भारी वाहनों को डायवर्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन वाहनों को रूट प्लान के तहत वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। जबकि हाईवे की एक लेन पर40 की स्पीड में रोडवेज बस, बाइक, कार, फल-सब्जी और दूध दही के वाहन चलेंगे। वहीं दूसरी लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दी गई है। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए रूट प्लान कभी भी लागू किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से गुजरेंगे भारी वाहन
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा। रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को शाहवाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए भेजा जाएगा। मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिंकदरा होते हुए गाजियाबाद निकाला जाएगा। 

मुरादाबाद से मेरठ को जाने वाले वाहनों टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाइपास, छजलैट, नूरपुर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएगा अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को शिवालां कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए भेजा जाएगा। गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ को जाने वाले वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिवाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed