{"_id":"68e823b10a2111443306664e","slug":"no-entry-for-vehicles-in-markets-during-festivals-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-149398-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: त्योहारों पर बाजारों में वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: त्योहारों पर बाजारों में वाहनों की नो एंट्री
Fri, 10 Oct 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। करवा चौथ से लेकर भैयादूज तक पड़ने वाले त्योहारों के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात योजना लागू की है। त्योहारों के दौरान बाजारों में जाम न लगे इसके लिए नौ से 25 अक्तूबर तक शहर के चारों तरफ प्रमुख मार्गों से बाजार में चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इन वाहनों को बाजार में आने से रोकने के लिए बैरियर लगाकर पुलिस तैनात की गई है।
जिलेभर में शुक्रवार को करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इसके लिए बाजारों में जमकर खरीदारी की जा रही है। इसके बाद 18 अक्तूबर को धनतेरस, 19 को छोटी और 20 को बड़ी दीपावली है। 23 अक्तूबर को भैयादूज और 25 को छठ पर्व की शुरुआत होगी। इस त्योहारी सीजन में बाजार में काफी भीड़ रहती है। साथ ही दुकानदार भी अपनी दुकानें सजाते हैं और सामान बाहर तक रख लेते है।
भीड़ के दौरान दुकानदारों और खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को परेशानी न हो। इसके लिए पुलिस ने बाजार में सभी चार पहिया वाहनों की नो एंट्री रखने का निर्णय लिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए जोया और अतरासी की तरफ से बिजनौर जाने वाले वाहनों को बाईपास से गुजारा जाएगा। यही प्लान बिजनौर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों पर लागू रहेगा। शहर के भीतर मुख्य बाजार की ओर कार या अन्य छोटे चार पहिया वाहनों को भी घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा कोट चौराहा, लकड़ा चौराहा, कोतवाली के सामने बैरियर लगाकर बाजार में बाइक और ई-रिक्शों की एंट्री पर प्रतिबंध रहेगा। यहां भी दो-दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। त्योहारों की खरीदारी के चलते किसी भी तरह के वाहनों का शहर के भीतर प्रवेश बंद रहेगा। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से विभिन्न स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
- टीपी नगर चौराहा पर चौकी के बगल से कोट चौराहा को जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के वाहन ई-रिक्शा के आवागमन को प्रतिबंधित रहेगा।
- बटवाल तिराहा से मुख्य बाजार की तरफ जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के वाहनों और ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।
- नल चौराहा से जामा मस्जिद मंगल बाजार की तरफ जाने वाले सभी हल्के व भारी मालवाहक वाहनों और ई-रिक्शा आदि के आवागमन प्रतिबंधित है।
- धनौरा से शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी मालवाहक वाहनों को शाह विलायत गेट से डायवर्जन करके रज्जाक बाईपास की तरफ किया जाएगा।