फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No electricity subsidy to weavers, warning to the superintendent engineer

बुनकरों को बिजली की सब्सिडी नहीं, अधीक्षण अभियंता को दी चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
No electricity subsidy to weavers, warning to the superintendent engineer
अमरोहा कलक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम बीके त्रिपाठी । - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बुनकरों को बिजली बिल में सब्सिडी का लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। अधीक्षण अभियंता से सवाल किया, आखिर एक साल से सब्सिडी क्यों नहीं मिल रही है, लेकिन वह जवाब नहीं दे सकें। कहा कि बुनकरों के सब्सिडी का अविलंब भुगतान करा दें। वरना शासन को अवगत कराया जाएगा। जवाबदेही तय कर कार्रवाई भी सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निवेश पोर्टल पर लंबित प्रकरण के निस्तारण में संबंधित अधिकारी संजीदगी दिखाएं। किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू ने बैठक में हथकरघा के बुनकरों को बिजली सब्सिडी के भुगतान नहीं होने का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि एक साल से अधिक अवधि से बुनकरों को सब्सिडी नहीं मिल रही है। इसके बाद डीएम का पारा गरम हो गया है। उन्होंने गजरौला औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों के खराब होने पर तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। अधिशासी अधिकारी गजरौला से कहा कि सर्वे पूरा कर पथ प्रकाश सही करा दें। ताकि उद्योग से जुड़े लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने उद्योगों के लंबित भुगतान, निर्यात प्रोत्साहन योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना, स्टैंडअप योजना की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने उपायुक्त उद्योग से कहा कि योजना से लोगों को लाभ मिलना चाहिए। उद्योग से जुड़े लोग कोई भी प्रार्थना पत्र देते हैं तो उसका निस्तारण कराए। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, उपायुक्त उद्योग विकास यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed