{"_id":"6792ad0edf8f7fa42a0c0750","slug":"no-budget-work-of-hasanpur-iti-is-pending-for-11-years-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-133044-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बजट नहीं, 11 वर्ष से लटका है हसनपुर की आईटीआई का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बजट नहीं, 11 वर्ष से लटका है हसनपुर की आईटीआई का काम
Fri, 24 Jan 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
बजट के अभाव में पिछले 11 वर्षों से राजकीय आईटीआई का निर्माण कार्य अधर में लटका है, जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनको पढ़ने के लिए 22 किलोमीटर दूर रहरा या 30 किमी दूर राजकीय आईटीआई अमरोहा जाना पड़ रहा है।
हसनपुर आईटीआई का निर्माण कार्य 2013 में मल्टी सेक्टोरियल डवलपमेंट योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से गांव बिजनौरा में कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने शुरू किया था। उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। पहली किस्त के रूप में मिली करीब एक करोड़ की राशि निर्माण कार्य में लग चुकी है। इसमें बीस से अधिक हॉल बन गए हैं। उनपर लिंटर भी डाल दिया गया, जबकि प्लास्टर आधी बिल्डिंग पर हुआ है। नीचे फर्श नहीं हुआ है। चाहरदीवारी नहीं है।
विद्युतीकरण समेत कई कार्य अधूरे हैं। केंद्र में सरकार बदली दो इसका शेष बजट भी नहीं मिल सका। ग्राम प्रधान हेमराज गुर्जर का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारी, विधायक महेंद्र खड़गवंशी व मुख्यमंत्री तक से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो नहीं हो सका है। शेष बजट नहीं मिलने की वजह से बजट पूरा नहीं मिलने की वजह से कार्य पूरा नहीं हो सका। तब से लेकर अब तक निर्माण एजेंसी तक बदल चुकी है लेकिन, कार्य पूरा होने के लिए बजट की दरकार है।
विज्ञापन
अब इसका निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश सरकार पूरा करागी। इसके कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ने निर्माण एजेंसी यूपीआरएनएसएस को सौंपी है। करीब दो करोड़ का बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट जारी होते ही इसका निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
प्रयोग में लाने से पहले ही जर्जर हो गया भवन
गांव बिजनौरा में करीब 15 बीघा ग्राम समाज की भूमि में आईटीआई संस्थान बन रहा है। प्रयोग में लाने से पहले ही इसका भवन जर्जर हो चुका है। ग्राम प्रधान हेमराज गुर्जर का कहना है कि बारिश होने पर भवन का लिंटर टपकने लगता है। इसकी देखभाल नहीं होने की वजह से भवन की हालत बहुत बुरी हो चुकी है। इसका निर्माण शीघ्र पूरा होना चाहिए और इसकी उचित देखभाल होनी चाहिए।
- बजट के अभाव में हसनपुर ब्लॉक के बिजनौरा गांव में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का कार्य अधर में लटका हुआ है। अब इसके निर्माण की जिम्मेंदारी शासन की ओर से कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस को साैंपी है। बजट मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।-- आदर्श कुमार, वरिष्ठ लिपिक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अमरोहा
विज्ञापन
बजट के अभाव में पिछले 11 वर्षों से राजकीय आईटीआई का निर्माण कार्य अधर में लटका है, जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनको पढ़ने के लिए 22 किलोमीटर दूर रहरा या 30 किमी दूर राजकीय आईटीआई अमरोहा जाना पड़ रहा है।
हसनपुर आईटीआई का निर्माण कार्य 2013 में मल्टी सेक्टोरियल डवलपमेंट योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से गांव बिजनौरा में कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने शुरू किया था। उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। पहली किस्त के रूप में मिली करीब एक करोड़ की राशि निर्माण कार्य में लग चुकी है। इसमें बीस से अधिक हॉल बन गए हैं। उनपर लिंटर भी डाल दिया गया, जबकि प्लास्टर आधी बिल्डिंग पर हुआ है। नीचे फर्श नहीं हुआ है। चाहरदीवारी नहीं है।
विज्ञापन
विद्युतीकरण समेत कई कार्य अधूरे हैं। केंद्र में सरकार बदली दो इसका शेष बजट भी नहीं मिल सका। ग्राम प्रधान हेमराज गुर्जर का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारी, विधायक महेंद्र खड़गवंशी व मुख्यमंत्री तक से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो नहीं हो सका है। शेष बजट नहीं मिलने की वजह से बजट पूरा नहीं मिलने की वजह से कार्य पूरा नहीं हो सका। तब से लेकर अब तक निर्माण एजेंसी तक बदल चुकी है लेकिन, कार्य पूरा होने के लिए बजट की दरकार है।
विज्ञापन
अब इसका निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश सरकार पूरा करागी। इसके कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ने निर्माण एजेंसी यूपीआरएनएसएस को सौंपी है। करीब दो करोड़ का बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट जारी होते ही इसका निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
प्रयोग में लाने से पहले ही जर्जर हो गया भवन
गांव बिजनौरा में करीब 15 बीघा ग्राम समाज की भूमि में आईटीआई संस्थान बन रहा है। प्रयोग में लाने से पहले ही इसका भवन जर्जर हो चुका है। ग्राम प्रधान हेमराज गुर्जर का कहना है कि बारिश होने पर भवन का लिंटर टपकने लगता है। इसकी देखभाल नहीं होने की वजह से भवन की हालत बहुत बुरी हो चुकी है। इसका निर्माण शीघ्र पूरा होना चाहिए और इसकी उचित देखभाल होनी चाहिए।
- बजट के अभाव में हसनपुर ब्लॉक के बिजनौरा गांव में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का कार्य अधर में लटका हुआ है। अब इसके निर्माण की जिम्मेंदारी शासन की ओर से कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस को साैंपी है। बजट मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।