फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No action was taken after the disturbance in the investigation, the Divisional Commissioner sought answer

जांच में गड़बड़ी के बाद नहीं हुई कार्रवाई, मंडलायुक्त ने मांगा जवाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:42 AM IST
सार

आरोप है कि मनरेगा कार्य में जांच में 58289 रुपये की धनराशी का दुरुप्रयोग किया गया है। वहीं मामले में मंडल आयुक्त ने भी पुन जांच कराने के संबंध में जवाब मांगा है।अमरोहा ब्लाक के कुम्हरिया ग्राम पंचायत के गांव कुम्हरिया के रहने वाले अरुण कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र सौंपकर गांव में मनरेगा कार्यों में हुई गड़बड़ी की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अरुण का आरोप है कि उसने ग्राम पंचायत में मनरेगा के अर्न्तर्गत कराए गए चार कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी।

विज्ञापन
No action was taken after the disturbance in the investigation, the Divisional Commissioner sought answer

विस्तार

कुम्हरिया के रहने वाले अरुण कुमार ने मनरेगा कार्यों में गबड़ी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि मनरेगा कार्य में जांच में 58289 रुपये की धनराशी का दुरुप्रयोग किया गया है। जिसमें जांच में ग्राम प्रधान , सचिव, रोजगार सेवक और ब्लाक के तकनीकी सहायक दोषी पाए गए थे। शिकायत कर्ता का कहना है कि जांच को पुन कराकर सबूतों को मिटने की कोशिश की गई है। वहीं मामले में मंडल आयुक्त ने भी पुन जांच कराने के संबंध में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

अमरोहा ब्लाक के कुम्हरिया ग्राम पंचायत के गांव कुम्हरिया के रहने वाले अरुण कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र सौंपकर गांव में मनरेगा कार्यों में हुई गड़बड़ी की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अरुण का आरोप है कि उसने ग्राम पंचायत में मनरेगा के अर्न्तर्गत कराए गए चार कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी। जिसमें जांच के बाद 58297 रुपये की धनराशि का दुरुपयोग सामने आया था। जिसके लिए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, टीए एव रोजगार सेवक दोषी पाए गए थे। लेकिन आरोप है कि दोषियों द्वारा खुद को बचाने के लिए फर्जी प्रार्थना पत्र देकर जांच के लिए जिला विकास अधिकारी एवं सहायक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग को नामित किया गया लेकिन आरोपियों ने चारो कार्यों की एमबी को बदलकर प्रार्थी की अनुपस्थिति में दूसरी जांच कराई। जिसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा प्रथम जांच व दूसरी जांच में लगी एमबी बदलने की शिकायत मुख्य विकाश अधिकारी से शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद बृहस्पतिवार को फिर से एक बार प्रार्थी ने सुनवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी व मंडल आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इससे पहले भी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर देहात थाना पुलिस ने कुम्हरिया के ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक और ब्लाक के तकनीकी सहायक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत की धाराओँ में रिपोर्ट दर्ज की थी। शभी पर भूमिहीनों के खेतों में मेड़बंदी के नाम पर सरकारी धनराशि को गबन करने का आरोप है। वहीं इस पूरे मामले में मंडल आयुक्त की ओर से जवाब तलब मांगा गया है। कहा गया है कि जब एक बार की जांच में आरोपियों को दोषी पाया गया था तो फिर इस जांच को पुन कराने का कोई औचित्य नहीं बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed