फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nizamuddin back man disappire

निजामुद्दीन से हसनपुर लौटा एक युवक लापता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
nizamuddin back man disappire
हसनपुर(अमरोहा)। दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में मोबाइल की लोकेशन मिलने वाला एक युवक अभी लापता है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। मोबाइल नंबर पर जो आईडी लगी हुई है वह व्यक्ति तो मिल गया, लेकिन जिस नंबर की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। उसका कोई खोज नहीं चल पाया है। जिससे पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन में जुटी जमात के संपर्क में आने वाले सैकड़ों लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण सामने आने पर पुलिस प्रशासन जमात के संपर्क में आने वाले तमाम लोगों का डेटा तलाश रहा है। ऐसे हसनपुर क्षेत्र के नौ लोगों की मोबाइल लोकेशन निजामुद्दीन क्षेत्र में आई थी। जिनमें से पुलिस ने आठ लोगों को तलाश कर लिया था और उन्हें उझारी में बनाए गए क्वारंटीन स्थल पर क्वारंटीन कराया गया था। अभी उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है, लेकिन चिंता की बात यह है एक युवक को अभी भी पुलिस तलाश नहीं पाई है। उस युवक की मोबाइल लोकेशन निजामुद्दीन में मिली थी। मोबाइल नंबर पर जो आईडी लगी हुई है। उस पते पर तो पुलिस पहुंच गई है, लेकिन उस व्यक्ति तक अभी पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए। मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि निजामुद्दीन से लौटे नौ लोगों में से आठ लोगों को तो क्वारंटीन करा दिया गया है, लेकिन एक युवक नहीं मिल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed