फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nine people killed in dispute over land with sticks, sharp weapons

Amroha News: जमीन को लेकर विवाद में चले लाठी डंडे, धारदार हथियार, नौ लोग घायल

Thu, 25 Apr 2024 07:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 25 Apr 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Nine people killed in dispute over land with sticks, sharp weapons
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव शकूराबाद में बुधवार की सुबह कहासुनी के बाद लाठी डंडे, धारदार हथियार चलने पर दोनों तरफ से एक महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शकूराबाद में डेढ़ बीघे जमीन है। जिस पर गेहूं की फसल खड़ी थी। फसल काटने को लेकर यामीन व मुस्तकीम के परिवार के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। लाठी डंडे व धारदार हथियार चल जाने पर एक पक्ष से छोटी, फहीम, हिकमत, यामीन और उनका शाहपुर उर्फ साहबपुर निवासी रिश्तेदार अबरार घायल हो गए। दूसरी तरफ से मुस्तकीम, फुरकान, शफीकुरहमान व मारूफ घायल हो गए। दोनों तरफ के घायल लोग थाने पहुंचे। तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भेजा। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि झगड़े का मामला सामने आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed