फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   News of Khamenei's death sparks grief and anger in Amroha

Amroha News: खामनेई की मौत की खबर से अमरोहा में गम और गुस्सा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
News of Khamenei's death sparks grief and anger in Amroha
ईरान में अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अमरो
अमरोहा। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत की खबर रविवार सुबह फैलते ही अमरोहा जिले में शिया समुदाय में गम और गुस्सा देखने को मिला। अमरोहा शहर से लेकर नौगांवा सादात तक शिया समुदाय के लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह जलसे, मजलिसें और विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले में खामनेई के निधन की खबर सामने आई। हालांकि, प्रारंभिक स्तर पर आधिकारिक पुष्टि को लेकर असमंजस बना रहा, लेकिन सुबह लगभग छह बजे मौत की पुष्टि की सूचना फैलते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। खासकर शिया बहुल मोहल्लों में मातमी माहौल बन गया।
विज्ञापन

नौगावां सादात के इमामबाड़ों में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। कई स्थानों पर लोगों ने सीनाजनी कर मातम मनाया। जुलूस की शक्ल में सड़क पर उतरे लोगों ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी की। यह सिलसिला सुबह से देर रात तक चलता रहा। अमरोहा शहर के मोहल्ला शफातपोता स्थित शिया जामा मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोगों ने काले कपड़े पहनकर शोक व्यक्त किया और रमजान के महीने में हुए हमले की निंदा की। मजलिसों में उलेमाओं ने खामेनेई की मौत को शहादत बताते हुए कौम से एकजुट रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
अलविदा, अयातुल्ला! आपने दुनिया को बता दिया कि अपने हक की लड़ाई सियासत नहीं, इबादत है। आप एक मिसाल हैं जिसने दिखाया, कि जिल्लत के महलों से बेहतर स्वाभिमान की जिंदगी है। आप उस हौसले का नाम हैं जो हर तूफान के बाद फिर खड़ा हो जाता है। आपकी शहादत में भारत ने अपना सच्चा दोस्त खो दिया।
- कुंवर दानिश अली, पूर्व सांसद, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed